The Haryana Today
फरीदाबाद,22 मई(रूपेश देव)। एनआईटी विधानसभा के वार्ड नंबर 7 में सीमा सितोरिया के साथ सैकड़ों महिलाओं व युवाओं ने जजपा के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए जजपा का दामन थामा।


जजपा के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने सभी को पटका पहनाकर जजपा में शामिल किया। इस अवसर पर राजेश भाटिया ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो को देख कर लोग उमड़ उमड़ कर जजपा में आ रहे हैं।
 
 इस मौके पर एनआईटी विधानसभा के हलका अध्यक्ष करामत अली अमर बजाज बंसीलाल कुकरेजा हरिराम किरार धानक समाज,  डालचंद नंबरदार ,नंदराम पाहिल, राजेश रावत एडवोकेट ,रिंकल भाटिया ,आशीष अरोड़ा अनुज नागपाल ,अरविंद शर्मा ,चंदन गौर एडवोकेट सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।