DEKHO NCR
फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )। सर्व सैनी समाज संगठन, फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद द्वारा मानव जाति के कल्याण के लिए कर्मयोग शुरू करते हुए आज शनिवार को दाऊजी मंदिर फतेहपुर बिल्लौच में फलदार व छायादार पौधा रोपण किया गया। इस दौरान नीम,आम सहित अन्य प्रकार के 5 पौधे रोपे गए। समाज के सदस्यों ने विशेष रूप से सभी पौधों का संरक्षण का संकल्प भी लिया।प्रसिद्ध समाजसेवक प्रदीप सैनी ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्म दिवस, विवाह वर्षगांठ,पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधारोपण की मुहिम चलाई गई है। आज हमारे पिता जी स्व० श्री सुखदेव सैनी जी की चौथी पुण्यतिथि है |
इस मौके पर कृष्ण कुमार चोपड़ा, नवनियुक्त महासचिव, मूक बधिर कल्याणकारी संस्था, हरियाणा चंडीगढ़ ने बताया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है।
खेमचंद सैनी, सरपंच पति फतेहपुर बिल्लौच द्वारा कृष्ण कुमार चोपड़ा जी का फूलमाला तथा शाल देकर स्वागत किया |
पुरुषोत्तम सैनी, उपाधीक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिन: के भाव के साथ समाज द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसका संरक्षण करना भी जरूरी है |
इस दौरान सर्व सैनी समाज से सुभाष सैनी अध्यक्ष सैनी समाज चौबीसी पाल, मदन सैनी, जसवंत सैनी, राजेश सैनी, महेंद्र सैनी, सुभाष सैनी तथा रेडक्रॉस फरीदाबाद स्टाफ से जगन्नाथ अत्री, केशव, सुगम, अशोक, कल्याण नागर, ज्ञानेंद्र, रामबरन, गिरीश उपस्थित थे।

0 Comments
Post a Comment
if you have any doubts please comment