वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश पंडित ने कांग्रेस मुख्यालय में दी राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बधाई
ईश्वर राहुल गांधी जी को दीर्घायु निरोगित जीवन दे: उमेश पंडित
फरीदाबाद,21 जून, रूपेश देव। अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश पंडित ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश पंडित ने कहा कि आज देश भर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं, इसी क्रम में उमेश पंडित ने कहा कि आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मूुख्यालय आए अपने नेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बधाई दी ,हम ईश्वर से उनके दीर्घायु निरोगित जीवन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी गरीबों वंचित और हर समाज के लोगों की चिंता करते हैं. उन्हें पता है कि आज के दौर में लोगों को होने वाली मुश्किलों संकट से कैसे निकाला जाए और इसीलिए गरीब और शोषित समाज उन पर भरोसा करता है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने जनता के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी एक परिपक्व नेता हैं। राहुल सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने संविधान की रक्षा की है। हम अपने लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं और हमें विश्वास है कि 2029 में 100 प्रतिशत यह संकल्प पूरा होगा।
0 Comments
Post a Comment
if you have any doubts please comment